सतना में 10 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: घर में रखी बोरी से 2 लाख का मादक पदार्थ बरामद; पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा – Satna News

सतना में 10 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:  घर में रखी बोरी से 2 लाख का मादक पदार्थ बरामद; पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा – Satna News



बाबूपुर कस्बा निवासी आरोपी राजेश प्रजापति पिता छोटे प्रजापति गिरफ्तार। 

सतना में पुलिस ने शनिवार रात 10 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 2 लाख 8 हजार रुपए आंकी गई है।

.

कोलगवां थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपुर में अंग्रेजी शराब दुकान के सामने रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में गांजा रखकर बेचने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रात में छापेमारी की।

पोर्च में रखी बोरी और बैग से गांजा बरामद आरोपी की पहचान बाबूपुर कस्बा निवासी 25 साल के राजेश प्रजापति पिता छोटे प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। पोर्च में रखी एक सफेद बोरी और बैग से गांजा बरामद हुआ।एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।



Source link