सतना में घर का ताला तोड़कर जेवर-नगदी ले गए चोर: पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल गए थे; लौटे तो बिखरा मिला सामान – Satna News

सतना में घर का ताला तोड़कर जेवर-नगदी ले गए चोर:  पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल गए थे; लौटे तो बिखरा मिला सामान – Satna News



जेवरात-नकदी समेत दस्तावेज भी ले गए चोर।

सतना के मारुति नगर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार ये चोरी ब्रजकिशोर तिवारी के घर पर हुई है। घटना के समय ब्रजकिशोर अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए रैनबो अस्पताल में रुके हुए थे। इस दौ

.

तिवारी मारुति नगर में रोहिणी प्रसाद चतुर्वेदी के मकान में किराए से रहते हैं। उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। खून की कमी के कारण उन्हें रात में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जेवरात, नकदी और दस्तावेज भी ले गए चोर इसी दौरान चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सामान लेकर भाग गए। चोरी हुए सामान में सोने की झुमकी, सोने की चेन और चांदी की बिछिया शामिल है। इसके अलावा नकदी और एलआईसी के दस्तावेज भी चोर ले गए।

घर का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ मिला दोपहर में जब तिवारी अस्पताल से घर लौटे, तो घर का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने तुरंत सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link