टीम इंडिया को करारा झटका, नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर, कई खिलाड़ी इंजर्ड

टीम इंडिया को करारा झटका, नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर, कई खिलाड़ी इंजर्ड


Last Updated:

Nitish Kumar Reddy out of series: सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही. अर्शदीप सिंह और आकाशदीप की इंजरी के बीच नीतीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए.

नीतीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर

हाइलाइट्स

  • नीतीश कुमार रेड्डी पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर
  • अर्शदीप सिंह भी नहीं खेल पाएंगे चौथा टेस्ट मैच
  • कई प्लेयर्स की इंजरी से जूझ रही भारतीय टीम
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 23 जुलाई से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा है. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी इंजर्ड होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. नीतीश रविवार को जिम सत्र के दौरान घुटने में चोट लग गई. बीसीसीआई ने बताया कि वह जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे.

भारत के चार प्लेयर्स इंजरी से जूझ रहे
इससे पहले अर्शदीप सिंह के चौथे टेस्ट में न खेलने की खबर आई थी क्योंकि उनकी उंगली में कट लगा है. तेज गेंदबाज आकाशदीप भी चोट से परेशान चल रहे हैं. यही कारण था कि अंशुल कंबोज को आनन-फानन में भारतीय स्क्वॉड में बतौर कवर शामिल किया गया. ग्रोइन की चोट से जूझ रहे आकाशदीप ने दूसरा और तीसरा टेस्ट खेला था जबकि अर्शदीप इस श्रृंखला में अभी तक नहीं खेल सके हैं.

IND vs ENG: 9 मैच, 5 ड्रॉ… 89 साल से बरकरार है ओल्ड ट्रैफर्ड का घमंड, टीम इंडिया बदल पाएगी इतिहास?

आकाशदीप खेलेंगे या नहीं?
नीतीश कुमार रेड्डी को आज जिम में ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट लगी. वह दूसरे और तीसरे टेस्ट में अंतिम एकादश का हिस्सा थे. आकाशदीप की उपलब्धता पर कोई स्पष्टता नहीं है जबकि अर्शदीप का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना मुश्किल ही लग रहा है, जिसकी वजह से चयनकर्ताओं ने कंबोज को बुलाया. अर्शदीप को नेट सत्र के दौरान साइ सुदर्शन का एक शॉट बचाते समय बायें हाथ में चोट लगी थी.

Arshdeep Singh injury update: अर्शदीप सिंह को क्या हुआ? कितनी गंभीर है उनकी चोट और कब तक हो पाएंगे फिट?

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ईश्वरन, करुण, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव और अंशुल कंबोज

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

टीम इंडिया को करारा झटका, नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर, कई खिलाड़ी इंजर्ड



Source link