सरकारी नौकरी: पंजाब में टीचर के 2000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 23 जुलाई से शुरू आवेदन, एज लिमिट 37 साल

सरकारी नौकरी:  पंजाब में टीचर के 2000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 23 जुलाई से शुरू आवेदन, एज लिमिट 37 साल


  • Hindi News
  • Career
  • Notification Issued For Recruitment Of 2000 PTI Posts In Punjab; Application Starts From 23 July, Age Limit Is 37 Years

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 2000 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSE), पंजाब की ओर से निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssapunjab.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
  • दो साल का फिजिकल एजुकेशन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट जैसे डीपीईएड या सीपीईडी होना चाहिए।
  • फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  • 10वीं में पंजाबी भाषा पढ़ी होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 37 साल
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • तीन साल की प्रोबेशन अवधि में 29200 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
  • प्रोबेशन पूरा होने के बाद सातवें वेतन आयोग के अनुसार सभी भत्तों के साथ सैलरी दी जाएगी।

फीस :

  • एससी, एसटी : 1000 रुपए
  • जनरल, अन्य : 2000 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन टेस्ट और पंजाबी क्वालिफाइंग टेस्ट
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • मेरिट लिस्ट

एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या मार्क्स
जनरल नॉलेज 20 20
रीजनिंग एबिलिटी 10 10
पेडोगॉजी एंड टीचिंग एप्टीट्यूड 20 20
फिजिकल एजुकेशन 30 30
पंजाबी लैंग्वेज 10 10
इंग्लिश लैंग्वेज 10 10
कुल 100 100

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ssapunjab.org पर जाएं।
  • मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें।
  • ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 588 पदों पर भर्ती; बिना एग्जाम के सिलेक्शन, सभी के लिए नि:शुल्क

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 588 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन गुगल फॉर्म के जरिए NAPS पोर्टल पर सब्मिट करना होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें

BHEL में ट्रेड अप्रेंटिस के 176 पदों पर भर्ती; 10वीं पास को मौका, बिना एग्जाम के सिलेक्शन

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, हरिद्वार (BHEL) ने 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link