- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Shivraj Said Those Who Speak The Truth In The Congress Are Called Traitors, Those Who Lick The Sole Are Called Lords.
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस में एकाधिकार के हालात हैं। – फाइल फोटो
- दिल्ली से एमपी तक कांग्रेस में एकाधिकार, यहां से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस के अंदर पोल ही पोल है
- यहां कमलनाथ ही प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली में सोनिया गांधी को हटाने के लिए किसने पत्र लिखा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सच बोलने वाले को गद्दार कहा जाता है और वहां पर तलवे चाटने वाले वफादार कहे जाते हैं। सीएम शिवराज बुधवार को मनुआभान की टेकरी में 50 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली से एमपी तक कांग्रेस में एकाधिकार के हालात हैं। यहां से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस के अंदर पोल ही पोल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ ही प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बने हैं। दिल्ली में सोनिया गांधी को हटाने के लिए किसने पत्र लिखा। सोनिया गांधी को हटाने को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष तय कर पा रही है। वहां पर सच बोलने वालों को गद्दार करार दिया जा रहा है। कांग्रेस मे बोलने वाले कुचल दिए जाते हैं। कांग्रेस की कलह दिल्ली तक पहुंच गई है। इसलिए कांग्रेस पहले अपने घर को ठीक करें।
असल में, ग्वालियर में आज कांग्रेस की पोल खोल प्रेस कॉन्फ्रेंस है। जिसमें कांग्रेस भाजपा के उस दावे की पोल खोलेगी, जिसमें 76 हजार से अधिक कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का दावा किया गया है। सीएम शिवराज इसी का जवाब दे रहे थे।
0