- Hindi News
- Local
- Mp
- MP Rain News | Jitu Patwari On Shivraj Singh Chauhan Government After Soybean Crop Damage Due To Rain In Madhya Pradesh Malwa Nimar
इंदौर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
- पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू बोले – सांवेर क्षेत्र में 20 सालों से कोई विकास कार्य नहीं हुआ
- पटवारी बोले – शिवराज जब से सीएम बने 200 की जगह, 2000 रुपए बिल आने लगा
इंदौर समेत मालवा निमाड़ में तेज बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों के नुकसान को मुद्दा बनाकर कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए इस मामले में मुख्यमंत्री के इंदौर दौरे के दौरान 10 कांग्रेसियों के मिलने की अनुमति मांगी गई।
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा – किसानों की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। कांग्रेसियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि 8 दिन में किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे। ग्वालियर में हुई मेगा रैली के मामले में कहा कि आने वाले चुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल की जनता बता देगी कि वह किसके साथ है। उन्होंने सिंधिया के नागपुर दौरे को लेकर भी तंज किया।

पूर्व सांसद गुड्डू ने किसानों के साथ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
पटवारी ने कहा – कमलनाथ सरकार के समय शिवराज जी ने बड़ी ही दृढ़ता से दो बाते कही थीं। पहली बिजली के बिल मत भरो, सड़क पर लड़ेंगे, कनेक्शन काटेंगे तो शिवराज सिंह खुद जोड़ने आएंगे। अब जब से मुख्यमंत्री बने हैं, जो 200 रुपए का बिल आता था वो 2000 रुपए हो गया है। किसानों के ट्यूबवेल और कृषि के लिए जो कनेक्शन थे, वे सीधे डबल हो गए हैं। किसानों की कर्जमाफी बंद कर दी। अब सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई। जब से शिवराज सीएम बने तब से पेस्टिसाइड वाले माफिया सिर चढ़कर तांडव कर रहे हैं। किसानों को नकली दवा बेची जा रही है। अब चारों ओर से लूट चल रही है।
पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के इंदौर दौरे के दौरान कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल उसने मिलना चाहता है, इसी को लेकर कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया गया है। हम विधायक, जिला और शहर अध्यक्ष मिलकर मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि अपने साेयाबीन की फसल नष्ट होने पर 40 हजार रुपए हेक्टेयर देने को कहा था, उसे पूरा करिए। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो किसान सड़क पर आंदोलन करेगा। कोविड -19 महामारी में शिवराज जी ने हमें रास्ते बताए हैं ग्वालियर से.. भीड़ एकत्रित करो… जिसे मरना हो मरेगा, जिसे जीना हो जीएंगे। यदि बात किसान की है तो हम जान को भी जोखिम में डालेंगे। किसानांे को 40 हजार रुपए हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा मिले यही हमारी मांग है। स्कूल संचालकांे ने तांडव मचा दिया है। सरकार स्कूलों की फीस सरकार भरे। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीट परीक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री से बात करें।
8 दिन के भीतर यदि मुआवजा नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि सांवेर क्षेत्र में 20 सालों से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। चुनाव में मेरे सामने आने से उन्हें लग रहा है कि विकास करना चाहिए। वे ना तो किसानों के बीच में जा रहे हैं ना लोगों के बीच में जा रहे हैं। यदि 8 दिन के भीतर किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो हम किसानों के साथ सड़क पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने समय दिया तो समस्या के साथ-साथ उसके समाधान के लिए बात करेंगे।
0