Last Updated:
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (58 रन) के अर्धशतक के बाद साई सुदर्शन (61 रन) ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पचासा जड़ा जिससे भारत ने बुधवार को चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 264 रन बना लिए.
भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला जिसके बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (46 रन) और जायसवाल (107 गेंद) ने 94 रन जोड़कर श्रृंखला में अपनी सर्वोच्च साझेदारी निभाई. इसके बाद सुदर्शन (151 गेंद) ने दबाव में एक जबरदस्त पारी खेली और करुण नायर पर अपने चयन को सही साबित किया.
पैर में खून भी निकलता दिख रहा था जिससे भारतीय प्रशंसक और ड्रेसिंग रूम में सभी काफी चिंतित थे. लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते समय लगी उंगली की चोट से उबरने के बाद पंत इस मैच में उतरे थे. लॉर्ड्स में जायसवाल को जोफ्रा आर्चर ने दो बार आउट किया था इसलिए भारतीय सलामी बल्लेबाज ने उनकी गेंदों को छोड़ने का प्रयास किया.
इंग्लैंड ने भी एक बदलाव करते हुए लार्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियान डॉसन को टीम में जगह दी. इंग्लैंड पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से आगे है. बेन स्टोक्स ने 2, क्रिस वोक्स ने 1 और डॉसन ने भी 1 विकेट अपने नाम किए. भारत दूसरे दिन 264 रन से बल्लेबाजी करने उतरेगा.
Contact: satyam.sengar@nw18.com