शुक्रवार को देर शाम तक चली जिला पंचायत की बैठक।
खंडवा में शुक्रवार को देर शाम तक चले जिला पंचायत के साधारण सम्मेलन में गहमागहमी वाला माहौल रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व की बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को कैंसिल (विलोपित) कराने का प्रस्ताव रख दिया, इस पर कांग्रेस के साथ भाजपा समर्थित सदस्य और
.
भाजपा समर्थित अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के सदस्यों से द्वारा रखे प्रस्तावों पर अनुमति नहीं दी और उन्हें वापस लौटा दिया। वहीं साधारण सभा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक होना थी। इस बैठक में कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ, सभी ने वॉकआउट कर दिया।
अध्यक्ष अकेली ही उपस्थित हुई, इस कारण जिला पंचायत प्रशासन ने बैठक को स्थगित कर दिया। बैठक के दौरान पंधाना विधायक छाया मोरे भी उपस्थित थीं।
जिला पंचायत के साधारण सम्मेलन में सदस्य पहुंचे।
जिला पंचायत में कुल 16 सदस्य हैं, इन्हीं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं। इनमें कांग्रेस समर्थित 6 और भाजपा के पास निर्दलीय मिलाकर कुल 10 सदस्य हैं। लेकिन कांग्रेस सदस्यों का दबदबा इतना हैं कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में दोनों दलों के प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले थे।
लॉटरी के जरिए भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े है, जो विधायक कंचन तनवे के इस्तीफे के बाद उन्हीं के वार्ड से उपचुनाव लड़कर पहले सदस्य फिर अध्यक्ष बनीं थीं। उपाध्यक्ष के पद पर मंत्री विजय शाह के पुत्र दिव्यादित्य शाह हैं।