देवास में शनिवार शाम को धाराजी से मां नर्मदा का जल लेकर निकली जिले की सबसे बड़ी बोल बम कांवड़ यात्रा पहुंची। इस यात्रा में लगभग 1500 श्रद्धालु शामिल हैं। कांवड़ यात्रा भोपाल चौराहे से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। शहर में कई स्थानों पर श्र
.
इस कांवड़ यात्रा की शुरुआत पिछले दिनों धाराजी से हुई थी। यात्रा में 11 वर्ष के बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इस कांवड़ यात्रा की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी। तब से लगातार जिले से यह यात्रा निकाली जा रही है। पहले वर्ष यात्रा में केवल 54 श्रद्धालु शामिल हुए थे। अब यह संख्या बढ़कर 1500 तक पहुंच गई है।
मां चामुंडा सेवा समिति ने समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की अगवानी की। भोपाल रोड पर पुष्पमालाओं से कांवड़ियों का स्वागत किया गया। समिति ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कांवड़ियों को यात्रा के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। कांवड़ियों द्वारा ‘बोल बम बोल बम’ के उद्घोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।
देखिए तस्वीरें…
