महिला ने कहा- रिश्ते में देवर करता था परेशान: सामूहिक आत्महत्या मामले में धमकाने की बात सामने आई; एक साथ चार अर्थी निकलीं – Sagar News

महिला ने कहा- रिश्ते में देवर करता था परेशान:  सामूहिक आत्महत्या मामले में धमकाने की बात सामने आई; एक साथ चार अर्थी निकलीं – Sagar News


सामूहिक आत्महत्या मामले में एक ही परिवार के चार लोगों की अर्थी एक साथ निकलीं।

सागर में जिस महिला के बेटा-बेटी, पति और सास ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी, वह रविवार को सामने आई है। महिला ने इस मामले को लेकर रिश्ते में देवर सुरेंद्र सिंह पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

.

महिला ने रोते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंह लोधी पिछले 2 सालों से उसे परेशान कर रहा था। वह आए दिन घर आता रहता था। वह धमकी देते था कि तुम्हारा घर बर्बाद कर दूंगा।

बता दें कि शुक्रवार को सागर जिले में खुरई के टीहर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को चारों का अंतिम संस्कार किया गया।

इधर, सामूहिक आत्महत्या की घटना के बाद से सुरेंद्र सिंह गांव में नजर भी नहीं आया। ग्रामीणों की मानें तो वह मृतकों की अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हुआ। इस मामले में पुलिस ने परिवार वालों को बयान के लिए बुलाया है।

सुसाइड करने वाले मनोहर लोधी की पत्नी ने रिश्ते में देवर सुरेंद्र पर परेशान करने का आरोप लगाए हैं।

सुरेंद्र के कारण पति-पत्नी के बीच होता था विवाद महिला के आरोपों के बाद सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद सुरेंद्र को लेकर ही होता था। परिवार के लिए भी द्रोपदी द्वारा परेशान करने वाली बात पता चल गई थी। इसलिए विवाद होते थे और पति मानसिक तनाव में रहने लगा था। वह गांव के लोगों से कम बातचीत करता था।

एक साथ निकली, दादी, पिता और बच्चों की शवयात्रा आत्महत्या के बाद चारों शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें गांव लाया गया। जहां एक साथ शव यात्रा निकाली गई। बारिश होने के कारण खेत में टीनशेड लगाकर दादी, पिता, बेटा और बेटी के शवों का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पूरा गांव अंतिम यात्रा में शामिल हुआ।

शनिवार को चारों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शनिवार को चारों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटनाक्रम के बाद गांव में नहीं जले चूल्हे सामूहिक सुसाइड का मामला सामने आने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव की बुजुर्ग महिला ने कहा कि एक पूरा परिवार खत्म हो गया। मनोहर का व्यवहार बहुत अच्छा था। इसलिए पूरा गांव दुखी है। सभी लोग अपने घरों के बाहर बैठे हैं। गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला और न ही खाना खाया है।

कल घटना के बाद घर के बाहर लोग एकत्रित हुए थे।

कल घटना के बाद घर के बाहर लोग एकत्रित हुए थे।

यह था पूरा मामला खुरई के ग्राम टीहर में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में आत्महत्या कर ली। मृतकों में मनोहर लोधी (45), उसकी मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) शामिल हैं। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी।

घटना में फूलरानी और अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं मनोहर और शिवानी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस मामला दर्ज कर एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

दरअसल, मृतक मनोहर गांव के पास खेत में बने मकान में मां, बेटा, बेटी और अपने भाई जगदीश के साथ रहते थे। उनके दो भाई गांव में बने मकान में रहते हैं।

मनोहर लोधी ने जिला अस्पताल में दम दोड़ तोड़ दिया था।

मनोहर लोधी ने जिला अस्पताल में दम दोड़ तोड़ दिया था।

सुसाइड नोट में पैसा और मवेशियों का उल्लेख किया पुलिस के अनुसार मृतकों के पास से सुसाइड नोट जब्त हुआ है, जिसमें लिखा है कि हमारी पूरी जमीन तीन भाइयों को जाती है। जगदीश की सेवा जो करेगा, उसे ही उसकी जमीनी मिलेगी। मां का कोई हक नहीं है। मामा का हिसाब चुकता है। मामा को 2 लाख रुपए देना थे, जिसके बदले 2.40 लाख रुपए देकर हिसाब चुकता है। किसी का कोई कर्ज नहीं है।

गोदरेज की अलमारी में 1.20 लाख रखे हैं। जिससे तेहरवीं कर देना। बाई की चीजें चार बुआ लोगों को जाती हैं। फोन-पे का पासवर्ड दादा और पापा का एक ही है। फोन-पे में 68 हजार रुपए हैं। एक-एक भैंस तीन बुआ को जाती है। फोन-पे के 68 हजार रुपए बड़ी बुआ को जाते हैं। भैंस की दो पड़िया बड़े पापा को देना। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच के लिए भेजा है।

आत्महत्या से पहले मनोहर ने चुकाया था कर्जा आत्महत्या करने से एक दिन पहले गुरुवार को मनोहर लोधी ने गांव और दुकानों से पुराना लेन-देन का हिसाब किया था। जिसके पैसे देना थे, उन्हें चुका दिया था। जिसका सुसाइड नोट में भी उल्लेख किया गया है कि किसी का कोई कर्जा नहीं है।

पुलिस टीम ने बताया घटनास्थल का निरीक्षण किया था। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटा हैं। पीएम रिपोर्ट आना बाकी है। परिवार के अन्य सदस्यों के बयान लिए जाना है। बयानों के आधार पर जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें… सुसाइड नोट में संपत्ति का बंटवारा, लिखा-मां का हक नहीं

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के टीहर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के जहर पीकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि इसे बच्चों ने लिखा है। इसमें पूरी संपत्ति का बंटवारा किया गया है। साथ ही लिखा है कि हमारी संपत्ति पर मां का कोई हक नहीं है। पूरी खबर पढ़ें



Source link