देवास में कार को टक्कर मारी, एक की मौत: मक्सी रोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, तीन घायल; पुताई का काम करता था मृतक – Dewas News

देवास में कार को टक्कर मारी, एक की मौत:  मक्सी रोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, तीन घायल; पुताई का काम करता था मृतक – Dewas News



देवास में मक्सी रोड पर बीती रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा वृंदावन ढाबे के पास जिओ पंप के सामने हुआ। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब राहुल (25), अजय (30), राजेश मालवीय और धर्मेंद्र राजपूत चार पहिया वाहन से देवास की ओर आ रहे थे। इसी

.

हादसे में राहुल और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राजेश का इलाज अभी जिला चिकित्सालय में जारी है। कार में सवार अन्य दो लोग अजय और धर्मेंद्र को मामूली चोटें आईं। घटना के समय कार धर्मेंद्र चला रहा था। हालांकि, हादसा किस प्रकार हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक राहुल पेशे से पुताई का काम करता था और कलमा का रहने वाला था।



Source link