खिरकिया8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खिरकिया। निरीक्षण के दाैरान माैजूद अधिकारी।
राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियाें व कर्मचारियाें की 5 टीमाें ने गुरुवार काे शहर की लगभग 5 दर्जन दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। साथ ही साथ एसडीएम श्यामेंद्र जायसवाल भी करीब 12 जगह खुद पहुंचे। स्टॉक रजिस्टर का दुकान व गाेदाम में रखे खाद से भौतिक सत्यापन किया। डीएपी, यूरिया, सुपर फास्फेट, पोटास सहित अन्य खाद शामिल है।
एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान मुहाल स्थित सेवा सहकारी समिति में स्टॉक रजिस्टर और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। अधिकांश खाद विक्रेताओं के यहां स्टॉक सही पाया गया। जांच के दौरान विक्रय बिल का खरीददार किसान से भी पटवारी द्वारा ग्राउंड सत्यापन कराया, जिसमें गड़बड़ी नहीं पाई गई। इस दौरान एसएडीओ संजय जैन भी मौजूद थे। दलाें में तहसीलदार अलका एक्का, सिराली तहसीलदार आरएस जायसवाल सहित अन्य शामिल थे।
0