बैतूल में सांप निकलने मदद करेंगे सर्पमित्र: मुलताई, सारणी, दामजीपुरा सहित 11 जगहों के लोगों के नंबर जारी; अपील- डरें नहीं लोग – Betul News

बैतूल में सांप निकलने मदद करेंगे सर्पमित्र:  मुलताई, सारणी, दामजीपुरा सहित 11 जगहों के लोगों के नंबर जारी; अपील- डरें नहीं लोग – Betul News



बैतूल जिले में मानसून के दौरान सांप निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने और प्रशिक्षित सर्प विशेषज्ञों से ही संपर्क करने की अपील की है। साथ ही, आपात स्थिति में त्वरित मदद के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों म

.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और खुद से किसी तरह की कार्रवाई न करें, क्योंकि इससे जान का खतरा बढ़ सकता है। जिले में कई अनुभवी सर्प रेस्क्यूअर तैनात हैं जो बिना किसी नुकसान के सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ते हैं।

इनसे लें संपर्क – क्षेत्रवार सर्प मित्रों के नंबर:

  • बैतूल: जमाल भाई (9752825200), विशाल विश्वकर्मा (8463820941) सारणी: नेसलन (8770177956) मुलताई: श्रीकांत विश्वकर्मा (8319197808)
  • भैंसदेही-झल्लार: सुमरत (975476559) शाहपुर: टुन्नी ठाकुर (8962594278) पाथाखेड़ा: भीम साहू (9926736969)
  • बैतूल बाजार: लक्की मंडलेकर (8817064749) चिचोली-भैंसदेही: शिव नरवरे (6261381906)
  • आठनेर: गुणवंत बर्डे (8223005161) झल्लार-जामन्या: सुरेश (8878803154) दामजीपुरा: कैलाश प्रजापति (8989810040)

प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि किसी भी स्थिति में खुद को खतरे में डालने की बजाय इन सर्प मित्रों से सहायता लें, ताकि जन और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Source link