Indore Robbery; Madhya Pradesh Robbers Loot Family’s Cash, Jewellery Worth Rs Three Lakh | सूने मकान में दिनदहाड़े घुसा चोर 3 लाख का माल ले गया, सीसीटीवी फुटेज में आराम से चाेरी करने जाता दिखा

Indore Robbery; Madhya Pradesh Robbers Loot Family’s Cash, Jewellery Worth Rs Three Lakh | सूने मकान में दिनदहाड़े घुसा चोर 3 लाख का माल ले गया, सीसीटीवी फुटेज में आराम से चाेरी करने जाता दिखा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Robbery; Madhya Pradesh Robbers Loot Family’s Cash, Jewellery Worth Rs Three Lakh

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पास स्थित स्कूल में लगे सीसीटीवी में नजर आया चोर।

  • बाणगंगा इलाके के डी सेक्टर की घटना, महिला बेटी के घर तो पति और बेटा काम पर गए थे

बाणगंगा इलाके में एक सूने घर में बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से करीब तीन लाख रुपए का माल चुराकर ले गए। रात में लाैटे मकान मालिक ने दरवाजे का नकूचा टूटा देख भीतर जाकर देखा ताे सामान अस्त-व्यस्त था और माल गायब था।

आलमारी का ताला तोड़कर गहने ले गए बदमाश।

आलमारी का ताला तोड़कर गहने ले गए बदमाश।

पुलिस के मुताबिक घटना डी सेक्टर की है, यहां रहने वाले संगीता बैरागी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। बदमाश घर से सोने के जेवर और नगदी ले गए हैं। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बेटी के यहां सिलाई का काम करने गई थी। वहीं पति और बेटा कंपनी में काम करने गए थे। पुलिस के मुताबिक जहां वारदात हुई है, उसके पास स्कूल में लगे एक कैमरे मैं एक युवक दिखाई दे रहा है फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

0



Source link