वानखेड़े स्टेडियम से 6.5 लाख की जर्सी गायब, जब सामने आया चोर तो पुलिस भी दंग

वानखेड़े स्टेडियम से 6.5 लाख की जर्सी गायब, जब सामने आया चोर तो पुलिस भी दंग


Last Updated:

Wankhede Stadium news: आपने बैंक, ज्वेलरी शॉप और आलीशान बंगलों में चोरी की घटनाएं तो सुनी होंगी, लेकिन अब तो बीसीसीआई के ऑफिस में भी सेंधमारी हो गई.

बीसीसीआई हेड क्वार्टर में चोरी

हाइलाइट्स

  • बीसीसीआई के मुंबई स्थित हेड क्वार्टर में चोरी
  • सिक्योरिटी मैनेजर ने आईपीएल जर्सी चोरी की
  • एफआईआर होते ही उठा ले गई पुलिस

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में चोरी हो गई. चोरों ने दूसरी मंजिल पर स्थित BCCI के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से 6.52 लाख रुपये मूल्य की 261 IPL जर्सियां चोरी कर ली गई. अब इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एक सिक्योरिटी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

चोरी की यह घटना 13 जून 2025 को हुई थी..जबकि शिकायत 17 जुलाई 2025 को दर्ज करवाई गई. सिक्योरिटी मैनेजर के खिलाफ BNS 2023 की धारा 306 के तहत FIR दर्ज की गई है.

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता हेमांग भरत कुमार अमीन (44), बीसीसीआई के कर्मचारी हैं और माहिम में रहते हैं. अमीन वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI ऑफिस में कार्यरत हैं. उन्होंने मीरा रोड ईस्ट स्थित गौरव एक्सेलेंसी में रहने वाले 46 वर्षीय फारुख असलम खान पर मर्चेंडाइज स्टोर में बिना अनुमति घुसने और DC, MI, LSG, SRH, KKR, PBKS, GT, RCB, RR और CSK के खिलाड़ियों की जर्सियां चोरी करने का आरोप लगाया है.

चोरी गई कुल 261 जर्सियों की अनुमानित कीमत 6,52,500 बताई गई है. अमीन की शिकायत के आधार पर मरीन ड्राइव पुलिस ने फारुख असलम खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी कड़ी समझी जा सके और चोरी की गई जर्सियों को बरामद किया जा सके.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

वानखेड़े स्टेडियम से 6.5 लाख की जर्सी गायब, जब सामने आया चोर तो पुलिस भी दंग



Source link