Jabalpur Weather: जबलपुर के सभी नर्मदा घाट डूबे, दुकानें खाली कराई गईं, क्या शहर में घुसेगा पानी? जानें अपडेट

Jabalpur Weather: जबलपुर के सभी नर्मदा घाट डूबे, दुकानें खाली कराई गईं, क्या शहर में घुसेगा पानी? जानें अपडेट


Last Updated:

Jabalpur Weather Update Today: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं. नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं. मौसम विभाग ने मंडला और डिंडोरी में येलो अलर्ट जारी किया है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं. जिसमें जबलपुर भी अछूता नहीं है. महाकौशल आंचल में लगातार बारिश होने के करण नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी सहित अन्य जिलों में हालात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं.

b

जबलपुर जिले में बीते 24 घंटे में करीब डेढ़ इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है. जिसके साथ ही नर्मदा का रौद्र रूप भी देखने को मिल रहा है. जहां जिले के सारे घाट डूब चुके हैं. घाटों की दुकानों को खाली कराया जा चुका है.

c

पिछले कुछ घंटे से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को हलाकान कर दिया है. नर्मदा तट के सारे घाटों में होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है. दूसरी ओर मानसून सीजन की बारिश का कुल आंकड़ा साढ़े 28 इंच के नजदीक पहुंच चुका है.

d

जिले में दिन में भी रात जैसा एहसास महसूस हो रहा है. जहां ठंड हवाएं चल रही हैं. जिले का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार चल रही है.

e

मौसम विभाग ने आज महाकौशल अंचल के मंडला और डिंडोरी जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. जिसका असर जबलपुर के नर्मदा तटों में भी देखने को मिलेगा. जहां पर की डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार पानी की आवक बनी रहेगी.

g

जबलपुर जिले में पिछले साल आज के दिन तक मानसून सीजन की कुल बारिश 25 इंच दर्ज की गई थी. जो इस बार की बारिश से फिलहाल 3 इंच कम है. फिलहाल आम लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है.

homemadhya-pradesh

जबलपुर के नर्मदा घाट डूबे, दुकानें खाली कराई गईं, क्या शहर में घुसेगा पानी?



Source link