कुएं में डूबने से दो की मौत: मंदसौर में बकरी चराने गए थे; एक पानी पीते समय गिरा, दूसरे का बचाने में हादसा – Mandsaur News

कुएं में डूबने से दो की मौत:  मंदसौर में बकरी चराने गए थे; एक पानी पीते समय गिरा, दूसरे का बचाने में हादसा – Mandsaur News


मंदसौर में बकरी चराने गए दो युवकों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उनके शव बाहर निकाले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहारगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मामला नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के पिपलिया कराड़िया गांव का है।

.

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय कमलेश वाल्मीकि और 15 वर्षीय संदीप चंद्रवंशी के रूप में हुई है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दोनों की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

डिप्टी सीएम ने दोनों की मौत पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

प्यास लगने पर कुएं में उतरा था घटना उस समय हुई जब दोनों युवक बकरियां चरा रहे थे। कमलेश को प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए कुएं में उतरा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में जाने लगा। उसे बचाने के लिए संदीप भी कुएं में उतर गया। दुर्भाग्य से संदीप भी हादसे का शिकार हो गया और दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नाहरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नाहरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि

QuoteImage

थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मर्ग कायम कर लिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

QuoteImage



Source link