Last Updated:
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 21 रन बनाए. उनके इस दौरान जैसे ही 11वां रन बनाया, वैसे ही गावस्कर का रिकॉर्ड टूट गया.
हाइलाइट्स
- शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा.
- भारतीय कप्तान ने पांचवें टेस्ट में 21 रन बनाए.
- गिल के 11वां रन लेते ही गावस्कर का रिकॉर्ड टूट गया.
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन 21 रन की पारी खेली. उन्होंने इसके साथ ही मौजूदा सीरीज में अपने रनों की संख्या 743 तक पहुंचा दी है. ये एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय कप्तान के सबसे अधिक रन हैं. गिल ने इसके साथ ही गावस्कर के 1978-79 के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है जब भारत के इस दिग्गज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे.
शुभमन गिल के निशाने पर अब सुनील गावस्कर का एक और रिकॉर्ड है. गावस्कर एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 774 रन बनाने वाले भारतीय बैटर हैं. उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में 774 रन बनाए थे. शुभमन गिल अगर भारत की दूसरी पारी में 42 रन और बनाते हैं तो वे गावस्कर से आगे निकल जाएंगे.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें