बरवाल गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शख्स की लाश मिली है।
शाजापुर में आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने बरवाल गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार शाम 5 से 6 बजे के बीच की है।
.
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शाम को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मृतक की पहचान मुकेश नाथ है। वह शंकर नाथ के बेटा था और दर्शन नवीन नगर, महाकाली मंदिर के पास रहता था। ट्रेन की चपेट में आने से शख्स का शव दो हिस्सों में बंट गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बघेल ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होना बताया है।
सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि उसके परिवार को पुलिस परेशान न करे और परिवार का अधिक से अधिक सहयोग करे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।