आगर मालवा। सुसनेर नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुसनेर स्थित कंठाल नदी तट पर श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से विशाल कावड़ एवं कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में दूर-दूर तक सिर्फ कलश औ
.
यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मोरूखेड़ी स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश लेकर कदम से कदम मिलाती नजर आईं।
युवाओं की टोलियां “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ वातावरण को हरिद्वार जैसी अनुभूति दे रही थीं। पूरे रास्ते भजनों की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रहीं। इस यात्रा की खास बात यह रही कि सुसनेर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में कावड़ और कलश यात्राएं सम्मिलित हुईं।
ग्रामीणों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में सहभागिता की। इससे पूरा क्षेत्र शिवभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। सावन माह में प्रतिदिन दर्जनों कावड़ और कलश यात्राएं निकल रही हैं। इसकी वजह से पूरा माहौल शिवमय हो उठा है।
