इंदौर शहर जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: दत्त बोले- अध्यक्ष के लिए चार से पाँच नाम की पैनल – Indore News

इंदौर शहर जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक:  दत्त बोले- अध्यक्ष के लिए चार से पाँच नाम की पैनल – Indore News


इंदौर में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय दत्त ने इंदौर शहर व जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में ली। इस बैठक में संजय दत्त ने समन्वय समिति की बैठक का औचित्य और राहु

.

बैठक में संजय दत्त ने बताया कि शहर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षक साथियों ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतागणों को सौंप दी है। रिपोर्ट में मात्र एक नाम ही नहीं है लेकिन चार से पांच नाम की पैनल है। जिस पर केंद्रीय नेताओ ने चर्चा की है। जिस भी नेता का चयन अध्यक्ष पद के लिए होगा उसके अतिरिक्त अन्य नेताओं को भी अलग-अलग जवाबदारियां सौंपी जाएगी। दत्त ने आगे कहा कि राहुल गांधी के निर्देश के अनुसार मतदाता सूची निरीक्षक को संपूर्ण गंभीरता व जिम्मेदारी से लिया जाएगा। क्योंकि राहुल गांधी यह अनुभव करते हैं कि मतदाता सूची में गड़बड़ी से ही भाजपा चुनाव जीतती है वह चुनाव आयोग की भी उसमें सहभागिता रहती है।

अनुशासन व संयम कांग्रेस कार्यकर्ता की मूल पूंजी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि अनुशासन व संयम कांग्रेस कार्यकर्ता की मूल पूंजी है। आपसी सहमति समन्वय व सहयोग समय की आवश्यकता है। वैचारिक व परिश्रम के बल पर हमें जनता जनार्दन का विश्वास पुनः अर्जित करना है। वहीं इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले समय अत्यंत चुनौती पूर्ण है। आने वाले समय में जो भी अध्यक्ष रहेगा उसे संघर्ष के दुर्गम रास्ते पर चलकर सफलता हासिल करनी होगी। व सभी का सहयोग लेना चुनौती है। पर सफलता भी निश्चित है।



Source link