बीना19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- नदी उफान पर हाेने से खुरई-राहतगढ़, पठारी, विदिशा, रजवांस मार्ग बंद
नगर एवं आसपास के क्षेत्र में 24 घंटे से लगातार झमाझम, रिमझिम बारिश हाे रही है। सुबह 34 मिमी. बारिश दर्ज की गई, उसके बाद दिन भर में करीब 16 मिमी. बारिश हुई है। याने करीब 2 इंच बारिश हाे चुकी है। अब तक कुल बारिश करीब 902.6 मिमी. याने 36.1 इंच बारिश हाे चुकी है। बारिश ज्यादा हाेने एवं बीना नदी के ऊपरी क्षेत्र में बारिश हाेने से बीना नदी ऊफान पर है।
खुरई-राहतगढ़ राेड पर बीना नदी का मालाघाट पर पानी सड़क से 3 फीट ऊपर से बह रहा है। आसपास के क्षेत्र में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। रास्ता बंद है, मझेरा काे जाने वाला रास्ता भी नाला चढ़ने से बंद हाे गया है। वहीं शाम काे खुरई-पठारी राेड पर दलपतपुर घाट के पुल के ऊपर से बीना नदी बह रही है। यहां पानी एक फीट ऊपर तक पहुंच गया था। रास्ता शाम के बाद बंद हुआ।
खुरई-विदिशा राेड पर दानखेड़ी घाट का ओवरब्रिज अधूरा है। यहां रिपटा के ऊपर से नदी 3 फीट ऊपर बह रही है। आवागमन बंद है, लेकिन लाेगाें की यहां भीड़ भी जुट रही है। इसके अलावा अन्य स्थानाें पर भी बीना नदी ऊफान पर दिखाई दे रही है। बीना नदी वाले अन्य जिलाें में तेज बारिश हाेने पर नदी ऊफान पर आती है। रास्ते बंद हाेने से आवागमन बंद रहा।
मालवाहक वाहनाें की लंबी कतारें लगी रहीं। बाइक, कार,ऑटाे से भी लाेग नहीं आ जा सके। बराेदियानाैनागिर से इस्लाम खान ने बताया कि मालाघाट पर रात में नदी ऊफान पर आ गई थी। जिससे रास्ता बंद हाे गया। दाेनाें ओर वाहनाें की कतारें लगी हुई हैं। पानी ज्यादा हाेने से काेई नहीं निकल रहा है। रात तक पानी नहीं बरसा ताे नदी उतर सकती है। वहीं नरेन नदी उफान पर हाेने से रजवांस राेड बंद रहा। बेरी स्टाॅप डेम पर चार फुट पानी था। सुबह से ही आवागमन बंद रहा।
औसत में अभी 7 इंच कम
28 अगस्त तक आंकड़े के हिसाब से देखें ताे पिछले साल की तुलना में कम बारिश हाे हुई है। अब तक 36.1 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, अभी औसत बारिश के लिए 7 इंच की कमी है। 28 अगस्त की स्तिथि में वर्ष 2019 में 1092.9 मिमी. वहीं वर्ष 2020 में 902.6 मिमी. बारिश दर्ज हुई है।
0