Last Updated:
Ujjain News – साधु-संतो की नगरी मे सैकड़ों महात्मा डेरा डाले बैठे हैं. साथ ही तंत्र क्रिया से जुड़े तांत्रिक भी यहा देखने को मिलते हैं. वहीं उज्जैन सेएक अघोरी इन दिनों खूब चर्चा में है जिसको पुलिस नें गिरफ्तार क…और पढ़ें
राजस्थान की हनुमानगढ़ पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2023 को हनुमानगढ़ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 115 ग्राम हेरोइन मिला था. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हेरोइन पूर्णराम शर्मा से खरीदा था. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की प्रयास किए लेकिन इसकी भनक उसे लग गई. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी फरार हो गया.
हाल ही में एमपी के दो बड़े नशा तस्करों को राजस्थान और एमपी पुलिस ने दो दिन के अंदर अलग अलग ठिकानों से दबोचा है. सूत्रों के अनुसार, फरारी के बाद एक आरोपी पूर्णराम ने अपनी पहचान बदल ली. वह ‘अघोरी’ वेश धारण कर विभिन्न तीर्थ स्थलों पर रहने लगा. उसने कई धार्मिक स्थलों मे अपने ठिकाने बनाना शुरु कर दिए. जिसमें उज्जैन भी शामिल है. महाकाल की नगरी में भी उसने ठिकाना बनाया. वह ‘पूर्णराम अघोरी’ के नाम से तंत्र साधना करता रहा. यहां उसने चेले बनाने भी शुरू कर दिए थे. जैसे ही उज्जैन कुछ लोगों को इस बात की भनक लगी कि यह अघोरी नहीं है. वह यहा से भी फरार हो गया.
उज्जैन मे आँचल नाथ के साथ भी दिखा आरोपी
गढ़ कालिका रोड स्थित अघोर आश्रम के गुरु अंचल नाथ से जब लोकल 18 नें उनके साथ वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई पूछी तो उन्होंने पूरी बात विस्तार से बताई, उन्होंने कहा कि हां यहां रोजाना कई लोग दीक्षा व पूजन पाठ के लिए आते हैं. पूर्णराम शर्मा जिसका मेरे साथ वीडियो आ रहा है. यह भी आया होगा. लेकिन 2023 से पूर्णराम शर्मा से कोई संपर्क नहीं हुआ. वो यहां आया था सीख कर भी गया. हम यहां मंत्रों का उच्चारण करते हैं, काल सर्प दोष, मंगल दोष के निवारण की पूजा करते हैं. साथ ही जो भी यहां आता है सीखने के उद्देश्य से उसे बगलामुखी अनुष्ठान, कालभैरव अनुष्ठान की प्रक्रिया सिखाते हैं.
खाना सीखना सब निःशुल्क
उन्होंने बताया सीखने वालों के लिए यहां रहना, खाना, सीखना सब निःशुल्क होता है 1 साल तक वो यहां रह सकता है लेकिन उससे पहले उसका हम पुलिस वेरिफिकेशन करवाते हैं बिना उसके किसी को रुकने की अनुमति नहीं देते. कोई 2 से 3 दिन के लिए भी आया है तो आधार कार्ड की रजिस्टर में एंट्री होती है. अंचल नाथ ने कहा यहां अगर कोई फ्रॉड आता है और सीखकर चला भी जाता है और दूसरों के साथ कुछ गलत करता है तो उसका जिम्मेदार वो खुद होता है. साथ ही ये भी हम वकील द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज में लिखवाते हैं. आगे उसके कर्म होते हैं हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होती हम शास्त्र अनुसार ही कर्म सिखाते है. भगवान उसके कर्म के हिसाब से उसको सबक देता है. हम जो भी कार्य करते है वह जन-कल्याण व दुसरो की भलाई के लिए करते है. अगर कोई इसका गलत फायदा उठाता है. तो उन दोषियों को कड़ी सजा मिलना चाहिए.