Last Updated:
IND vs ENG 5th Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. दो दिन के खेल के बाद दोनों ही टीम बराबरी पर नजर आ रही है.
पिच पर ही बतौर नाइट वॉचमैन बल्लेबाजी करने आए आकाशदीप भी मौजूद हैं. इस दौरान ओली पोप ने आकाशदीप से कुछ कहा, अंपायर खड़े होकर सबकुछ सुन रहे हैं. स्टंप्स का ऐलान हुआ तो भारत ने तीसरे दिन के खेल का अंत दो विकेट पर 75 रन के स्कोर के साथ किया और अब वह कुल 52 रन की बढ़त पर है.
View this post on Instagram
केएल राहुल ने 28 गेंदों की जुझारू पारी खेली और कई बार गेंद को मिस किया, लेकिन अपने विकेट को बचाए रखा. जोश टंग ने उन्हें कई बार परेशान किया पर किस्मत के साथ थी. वहीं एटकिंसन ने लगातार सटीक गेंदबाजी से दबाव बनाए रखा.
दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे, जिससे साफ है कि तीसरे दिन का खेल पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहेगा. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जहां पहली पारी में इंग्लैंड को 247 पर समेटा, वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत के टॉप ऑर्डर को बार-बार परेशान किया.
तीसरे दिन भारत की नजर अब मजबूत बढ़त बनाने पर होगी ताकि इंग्लैंड को मुश्किल लक्ष्य दिया जा सके. पिच की स्थिति को देखते हुए यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें