रायसेन जिला अस्पताल को फिर मिला सांत्वना पुरस्कार: कायाकल्प अभियान में अंक बढ़कर 83 हुए; सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहले स्थान पर – Raisen News

रायसेन जिला अस्पताल को फिर मिला सांत्वना पुरस्कार:  कायाकल्प अभियान में अंक बढ़कर 83 हुए; सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहले स्थान पर – Raisen News


रायसेन जिला अस्पताल को एक बार फिर कायाकल्प अभियान 2024-25 में सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस बार अस्पताल को 83 अंक मिले हैं, जो पिछले वर्ष के 78 अंकों से ज्यादा हैं। सांत्वना पुरस्कार के तहत अस्पताल को तीन लाख रुपए मिलेंगे। कायाकल्प प्

.

जिले में सलामतपुर पहले स्थान पर, सांची रनरअप जिले में सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कायाकल्प अभियान में पहले स्थान पर रहा। इसे 83.6 अंक मिले हैं और पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपए की राशि मिलेगी। सांची और मुडियाखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र रनरअप रहे। सांची को 80.61 अंक और मुडियाखेड़ा को 77.3 अंक प्राप्त हुए। दोनों केंद्रों को 50-50 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा।

कायाकल्प अभियान क्या है? कायाकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तर की टीम स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन करती है। वे अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे वार्ड, ओपीडी, डिलीवरी रूम, वैक्सीन सेंटर, लेबर रूम, किचन और गार्डन सहित पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण करते हैं। इसी आधार पर अंक दिए जाते हैं।



Source link