Last Updated:
Vidisha Snake Viral Video: मध्य प्रदेश के विदिशा से दो पड़ोसियों की गजब लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इस लड़ाई में मारपीट, लाठी-डंडे नहीं, बल्कि सांप छोड़े गए.
हाइलाइट्स
- विदिशा में पड़ोसियों के बीच सांप छोड़ने का विवाद हुआ
- आरोपी ने पहले नागिन, फिर नाग छोड़ा
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
रिपोर्ट: पीयूष मालवीय
Vidisha News: विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगियापुरा में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने अनोखा मोड़ ले लिया. गुस्से में एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी के घर में पहले नागिन छोड़ दी. जब नागिन को पड़ोसी ने मार डाला तो आरोपी ने दोबारा नाग को उसके घर में छोड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर भी ऐसी लड़ाई देखकर हैरान हैं.
बताया जा रहा है कि आरोपी सांप पकड़ने का ही काम करता है. वह स्नेक कैचर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है, जहां जमीनी या आपसी विवाद में लोग पत्थर या डंडों की जगह अब सांप का भी इस्तेमाल करने लगे हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी पड़ोसी से पूछताछ कर रही है और इलाके के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.