हरदा नपा ने घरों पर लिखवाया- ‘1 लाख रुपए बकाया’: पीएम आवास की किश्त लेकर निर्माण नहीं करने वालों पर सख्ती, संपत्ति कुर्क की तैयारी – Harda News

हरदा नपा ने घरों पर लिखवाया- ‘1 लाख रुपए बकाया’:  पीएम आवास की किश्त लेकर निर्माण नहीं करने वालों पर सख्ती, संपत्ति कुर्क की तैयारी – Harda News


हरदा नगरपालिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि लेने के बावजूद मकान नहीं बनाने वाले हितग्राहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगरपालिका ने ऐसे हितग्राहियों के वर्तमान निवास की दीवारों पर “पीएम आवास योजना के 1 लाख रुपए बकाया” लिखकर उनके

.

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2016 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत कच्चे घरों को पक्का बनाने के लिए हितग्राहियों को तीन किश्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हरदा शहर में लगभग 177 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपए प्राप्त करने के बाद भी अब तक घर बनाने का कार्य शुरू नहीं किया।

नोटिस देकर कई बार समझाइश दे चुके नगरपालिका के सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि इन हितग्राहियों को नोटिस के माध्यम से कई बार सूचित किया गया था। उन्हें या तो मकान निर्माण कार्य शुरू करने या फिर राशि नगरपालिका में वापस जमा करने को कहा गया था। लेकिन मोहलत देने के बावजूद भी इन हितग्राहियों ने न तो मकान बनाया और न ही राशि लौटाई।

इसके बाद नगरपालिका ने आवास योजना के इंजीनियर, वार्ड प्रभारी और अन्य कर्मचारियों की टीम बनाई। टीम ने निरीक्षण किया और जिन हितग्राहियों ने मकान नहीं बनाया, उनके वर्तमान निवास की दीवार पर “आवास योजना के 1 लाख रुपए बकाया” लिखकर उनके नाम सार्वजनिक किए।

संपत्ति कुर्क की जाएगी सीएमओ पाटीदार ने चेतावनी दी है कि शासन के निर्देशानुसार योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अगर हितग्राही 1 लाख रुपए वापस नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से आरआरसी की कार्रवाई शुरू की गई है और कोर्ट से भी नोटिस जारी किए गए हैं।

पीएम आवास योजना के 1 लाख रुपए बकाया लिखकर नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं।



Source link