बेंगलुरु से रायपुर की ओर जा रहा सेव फल से भरा एक ट्रक जबलपुर के मीरगंज के पास अचानक पलट गया। यह घटना उस समय हुई, जब ट्रक चालक ने सड़क पर आई गाय को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ट्रक पलट गया।
.
ट्रक के पलटते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन घायल ड्राइवर और कंडक्टर को बचाने के बजाय, उन्होंने ट्रक में लदे सेव की पेटियां लूटनी शुरू कर दी। घटना की सूचना कुछ लोगों ने भेड़ाघाट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बलपूर्वक भीड़ को हटाया।
गाय को बचाने के चक्कर में पलटा सेव से भरा ट्रक
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात सेव से भरी पेटियों वाला एक ट्रक बेंगलुरु से लोड होकर रायपुर होते हुए चंडीगढ़ जा रहा था। जैसे ही ट्रक जबलपुर के भेड़ाघाट थाना अंतर्गत मीरगंज के पास पहुंचा, उसी दौरान एक गाय दौड़ते हुए सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे सेव से भरा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया।
तेज आवाज से ट्रक पलटने की जानकारी जैसे ही मीरगंज के ग्रामीणों को लगी। वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। यहां घायल चालक और कंडक्टर को बचाने के बजाय लोगों ने ट्रक में लदी सेव की पेटियां लूटनी शुरू कर दीं।सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौराया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के पास जुटी भीड़ को हटाया।
ट्रक पलटने के बाद सेव लूट की दो तस्वीरें देखिए
मौके पर पहुंची पुलिस ने बलपूर्वक भीड़ को हटाया।

ट्रक पलटने के बाद सड़क पर बिखर गईं सेव की पेटियां।
ट्रक में 900 से ज्यादा सेव की पेटियां थीं
बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 900 से अधिक सेव की पेटियां भरी हुई थीं, जो ट्रक पलटने के बाद सड़क पर बिखर गईं। इसका फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रक के पास पहुंचे और सेव से भरी पेटियां लूटने लगे।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके पर मौजूद भीड़ को भगाया। ट्रक चालक अरुण चौरसिया ने बताया कि वह ट्रक लेकर रायपुर की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। जैसे ही ट्रक पलटा, वैसे ही भीड़ जमा हो गई और पेटियां लूटना शुरू कर दीं।