अशोकनगर | जिले में आई बाढ़ में ग्रामीण अंचल में लोगों का भारी नुकसान हुआ है।
.
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा मदद की जा रही है। इसके तहत लोगों को किराना सामग्री, बर्तन और ओढ़ने के कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इसके तहत शनिवार को लायंस क्लब अशोकनगर इकाई के सदस्यों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर एडीएम इसरार खान को अति वर्षा से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए 100 कंबल भेंट किए।