लिटिल फ्लावर स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा मांगी – Betul News

लिटिल फ्लावर स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा मांगी – Betul News


.

शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल में गुरुवार को एबीवीपी द्वारा स्कूल में कलावा और तिलक लगाने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर प्रदर्शन के बाद शुक्रवार शाम को स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी निश्चल झारिया से मुलाकात की। स्कूल प्रबंधन एवं स्टाफ ने एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग रखी। साथ ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल में किए प्रदर्शन के मामले की जांच की मांग रखी। स्कूल स्टाफ का कहना था कि स्कूल में हुई इस घटना से बच्चे डर गए थे। स्कूल में आगे से ऐसा कोई मामला ना हो इसलिए स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था की जाए। एसपी निश्चल झारिया ने पूरे मामले की दिखवाने का आश्वासन दिया।



Source link