तड़पती रही मां, फिर भी नहीं रुका बेरहम पिता, 11 साल के बेटे ने देखा सबकुछ

तड़पती रही मां, फिर भी नहीं रुका बेरहम पिता, 11 साल के बेटे ने देखा सबकुछ


Last Updated:

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात हुई. यहां एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. उनका मासूम बेटा यह सब देखता रहा, लेकिन डर के कारण कुछ बोल नहीं सका.

शिवपुरी में पति ने की पत्नी की हत्या.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात
  • पति ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ऐसी वारदात हुई जिसने सभी को सन्न कर दिया. मायापुर थाना क्षेत्र के शिवराज गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या की यह वारदात उसके 11 साल के बेटे के सामने हुई. मृतका की पहचान केशर बाई के तौर पर हुई है. आरोपी पति हरीराम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि हरीराम रोज शराब पीकर घर आता था. इसी बात को लेकर पत्नी से आए दिन विवाद होता था. वारदात की खबर जैसे ही आस-पास के लोगों को मिली, सभी सन्न रह गए. इसके बाद फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बॉडी को अपने कब्जे में लिया. फिर आगे की कार्रवाई शुरू की गई.

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

शुक्रवार रात करीब 11 बजे भी जब वह शराब पीकर घर लौटा, तो पत्नी ने विरोध किया. गाली-गलौज के बाद हरीराम ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद आरोपी हरीराम शव के पास ही बैठा रहा. फिर देर रात वहीं शव के पास लेटकर सो गया. उसका मासूम बेटा यह सब देखता रहा, लेकिन डर के कारण कुछ बोल नहीं सका.

ये भी पढ़ें: तुम सब लोग ठीक हो न…बाढ़ में फंसे ग्रामीणों से सिंधिया ने की फोन पर बात, कहा हर हाल में मैं..

सुबह जब हरीराम घर से फरार हो गया, तो उसका 11 साल का बेटा सहमते हुए पड़ोसियों के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई. इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मायापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मायापुर थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी हरीराम आदिवासी को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

तड़पती रही मां, फिर भी नहीं रुका बेरहम पिता, 11 साल के बेटे ने देखा सबकुछ



Source link