क्रेन से महाराजा छत्रसाल की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई।
पन्ना के धरम सागर तालाब में महाराजा छत्रसाल की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को क्रेन के माध्यम से तालाब के मध्य में यह प्रतिमा स्थापित की गई।
.
पन्ना में करीब 12 ऐतिहासिक मंदिर हैं। ये नगर में आकर्षण का केंद्र हैं। बुंदेल केशरी महाराजा छत्रसाल की कर्मस्थली पन्ना में अभी तक सिर्फ छत्रसाल पार्क में एक ही प्रतिमा थी। अब धरम सागर तालाब में दूसरी विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुई स्थापना
यह प्रतिमा महाराजा छत्रसाल की वीरता और गौरवपूर्ण इतिहास को दर्शाएगी। साथ ही धरम सागर तालाब की धार्मिक एवं पर्यटन महत्ता में भी आकर्षण का केंद्र बिंदु बनेगी। प्रशासन की इस पहल से धरम सागर की सौंदर्यता बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।