सिराज को क्रॉली ने छेड़ा, शुभमन मुस्कुराते रहे, फिर जो हुआ नहीं भूलेगा अंग्रेज

सिराज को क्रॉली ने छेड़ा, शुभमन मुस्कुराते रहे, फिर जो हुआ नहीं भूलेगा अंग्रेज


Last Updated:

Zak Crawley mess with Mohammed siraj : मोहम्मद सिराज से इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली ने पंगा लेते हुए उनको गेंदबाजी पर आने के बाद रोका. इसका बदला उन्होंने क्लीन बोल्ड कर इंग्लिश ओपनर से लिया.

मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली को क्लीन बोल्ड कर लिया बदला
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब तक रोमांच से भरा रहा है. हर एख मुकाबले में मैदान पर दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच जोरदार पंगा देखने को मिला है. शनिवार (3 अगस्त) को ओवल में मैच के तीसरे दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ. जैक क्रॉली ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद से पहले दौड़कर गेंदबाजी करने पहुंचे मोहम्मद सिराज को रोका. विकेट के सामने से हट गए और इसे देख शुभमन गिल मुस्कुराते रहे. सिराज ने क्रॉली को क्लीन बोल्ड कर इसका बदला लिया.

भारतीय और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बीच इससे सीरीज के दौरान समय बर्बाद करने के लिए जोरदार बहस हुई थी. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कुछ अभद्र इशारों के साथ टिप्पणी की थी. इंग्लैंड के बैटर जैक क्रॉली नहीं सुधरे और ओवल टेस्ट में भी आखिरी ओवर में समय बर्बाद करने लगे. उन्होंने तेजी से गेंदबाजी करने आ गए मोहम्मद सिराज को रोका और कैमरे भारतीय कप्तान शुभमन गिल की ओर मुड़े.



Source link