₹10 में हेलमेट किराए पर दे रहा था ब्लॉगर: इंदौर में पेट्रोल पंप के पास पोस्टर लेकर खड़ा था; पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Indore News

₹10 में हेलमेट किराए पर दे रहा था ब्लॉगर:  इंदौर में पेट्रोल पंप के पास पोस्टर लेकर खड़ा था; पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Indore News



इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने एक सोशल मीडिया ब्लॉगर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वह कलेक्टर के आदेश के मामले में एक पोस्टर बनाने के साथ 10 रुपए किराए पर हेलमेट दे रहा था। पुलिस को मामले की जानकारी लगी। इसके बाद ब्लॉगर को थाने लाया गया और उसे समझा

.

द्वारकापुरी टीआई सुशील पटेल ने रोहित मोदी नाम के सोशल मीडिया ब्लॉगर पर बाउंड ओवर की कार्रवाई की है। रोहित रविवार को रणजीत हनुमान मंदिर पर हाथ में पोस्टर लेकर 10 रुपए किराए पर हेलमेट दे रहा था। उसने कई लोगों को हेलमेट किराए पर देकर रुपए इकट्ठा किए थे।

वह इसका वीडियो भी बना रहा था, जिसे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया। कुछ लोगों ने रोहित की इस हरकत को देखा तो स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित को थाने ले आई। इसके बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पंप के बाहर खड़े लड़के दे रहे थे किराए पर हेलमेट, वीडियो वायरल

इंदौर के पालदा और तेजाजी नगर इलाकों के एक पंप पर भी सोशल मीडिया पर इसी तरह से किराए पर हेलमेट देने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 10 रुपए किराए पर हेलमेट उपलब्ध कराने के लिए पंप के पास लड़के खड़े थे। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन के लोगों ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।



Source link