दमोह जिले के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव से एक महिला अपने 10 दिन के नवजात और एक साल बच्ची को छोड़कर घर से भाग गई। महिला का पति हरिराम पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
.
शादी के तीन साल बाद उठाया यह कदम
पीड़ित पति हरिराम ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी ललिता अहिरवार 24 जुलाई की सुबह 5 बजे बिना बताए घर से चली गई। उसने नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हरिराम की शादी 6 जून 2022 को दमोह के ही कुमारी थाना क्षेत्र के पढरी गांव की रहने वाली ललिता से हुई थी।
हरिराम और ललिता नरसिंहगढ़ के न्यू कल्याणपुरा में रहते थे। शादी के एक साल बाद उन्हें एक बेटी हुई और अभी 15 दिन पहले ही एक बेटा हुआ था। अपने दूध पीते बच्चे को छोड़कर पत्नी के अचानक गायब हो जाने से हरिराम सदमे में है।
पुलिस महिला की तलाश कर रही
नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ललिता अहिरवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे ढूंढ़ लिया जाएगा।