खिलचीपुर में कार की टक्कर से अज्ञात महिला की मौत: दो गिरफ्तार​​​​​​​; खाटू श्याम से लौट रहे भोपाल के दो हिरासत में, कार जब्त – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर में कार की टक्कर से अज्ञात महिला की मौत:  दो गिरफ्तार​​​​​​​; खाटू श्याम से लौट रहे भोपाल के दो हिरासत में, कार जब्त – rajgarh (MP) News


पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की शिनाख्त कर रही है।

राजगढ़ के खिलचीपुर में रविवार देर हाईवे 52 पर सोमवारिया के पास तेज रफ्तार कार ने एक अज्ञात महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह राहगीर ने सड़क किनारे पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।

.

सोमवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। जांच के दौरान एक कार को ढाबे से जब्त कर चालक अतिशय वर्मा और उसके साथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों भोपाल से खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे थे। रात करीब 3 बजे सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाइट की वजह से उन्हें रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया और महिला उनकी कार की चपेट में आ गई।

मृतका की पहचान नहीं हो पाई है हादसे के बाद कार का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते आरोपी कार को पास के ढाबे पर खड़ा कर कार में बैठे थे। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की शिनाख्त और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया और महिला उनकी कार की चपेट में आ गई।



Source link