Indore news update, Collector released guide line for festivals | गणेश विसर्जन के लिए हर वार्ड में बनाया जाएगा एक सेंटर, यहां से निगम के कर्मचारी पूजन के बाद प्रतिमाओं को विसर्जित करेंगे

Indore news update, Collector released guide line for festivals | गणेश विसर्जन के लिए हर वार्ड में बनाया जाएगा एक सेंटर, यहां से निगम के कर्मचारी पूजन के बाद प्रतिमाओं को विसर्जित करेंगे


इंदौर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोग अपने घर से सेंटर तक गणेश प्रतिमा को पहुंचाएंगे। (प्रतीकात्मक फोटो)

  • मोहर्रम, ढोलग्यारस पर किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने की मनाही
  • गणेश विसर्जन भी सरकारी तरीके से बिना किसी शोर शराबे के होगा

आगामी त्योहारों को लेकर शनिवार शाम को गाइड लाइन जारी कर दी गई। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि काेई भी त्याेहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जा सकेगा। पितृपक्ष में लोग घर पर ही पूजन करें। कई पुजारी संयुक्त रूप से तर्पण करवाते हैं, वह पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मोहर्रम, ढोलग्यारस पर किसी भी प्रकार के जुलूस निकालने की मनाही है। गणेश विसर्जन भी सरकारी तरीके से बिना किसी शोर-शराबे के होगा। हर वार्ड में गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित करने की व्यवस्था की गई है। यहां पर धार्मिक रीति-रिवाज से प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निगम के कर्मचारी लेकर जाएंगे। इसी प्रकार ताजिए को लेकर कहा कि जहां तक हो घर पर ठंडा करें। यदि कहीं पर एसडीएम और सीएसपी को लगता है कि एकत्रित कर ठंडा करना है तो वे सरकारी प्रक्रिया अनुसार कर सकते हैं। आने वाले त्योहार भी इसी प्रकार से मनाए जाएंगे।

त्योहारों को लेकर जारी हुई गाइड लाइन

  • जिलेभर में धार्मिक कार्य या त्योहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जा सकेगा। सार्वजनिक स्थानों से ना तो किसी प्रकार के जुलूस, रैली निकलेंगी ना ही प्रतिमा, झांकी, ताजिए आदि की स्थापना होगी।
  • गणेश प्रतिमा का विसर्जन नदी, तालाब, कुआं, बावड़ी आदि में करने पर मनाही है। बिलावली, पिपलयापाला, सिरपुर तालाब, जवाहर टेकरी पर प्रतिमाओं के विसर्जन की मनाही है।
  • संबंधित अधिकारी प्रत्येक वार्ड में प्रतिमा एकत्रित करने के लिए एक स्थान चिह्नित कर वहां से विधि-विधान से प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर जाएंगे।
  • इन प्रतिमाओं को लोग अपने घर से निश्चित स्थान तक पहुंचाएंगे, इस दौरान किसी प्रकार का जुलूस या शोर शराबा नहीं होगा।
  • ताजिए की स्थापना कर्बला के साथ ही सार्वजनिक स्थान पर नहीं की जाएगी। जहां तक हो ताजिए को धार्मिक रीति-रिवाज से घर पर ही ठंडा किया जाए।
  • संबंधित अधिकारी निगम के साथ मिलकर ताजिए को एकत्रित कर ठंडा करने की व्यवस्था भी कर सकते हैं। इन ताजिए को संबंधित व्यक्ति निश्चत स्थान तक पहुंचाएंगे। इस दौरान भीड़ एकत्रित नहीं होगी।
  • इस दौरान सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना और हाथों को सैनिटाइज करना जरूरी है।

0



Source link