Last Updated:
Team India Next Series Schedule: भारत का इंग्लैंड दौरा खत्म हो चुका है. टीम इंडिया अगली सीरीज कब और किस टीम से खेलेगी. इसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों के मन में सवाल है. भारतीय टीम अगले महीने एशिया कप में खेलेगी. इ…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- भारतीय टीम अगली सीरीज सितंबर में खेलेगी
- टीम इंडिया को अगले महीने एशिया कप में खेलना है
- एशिया कप का आयोजन यूएई में 9 सितंबर से होना है
नई दिल्ली. भारत इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रहा. टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के अंतिम दिन 6 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया.टीम इंडिया की अगली सीरीज किस टीम से है और भारतीय टीम अब कब मैदान में उतरेगी. इसके बारे में लोग जानना चाहते हैं. भारतीय टीम अब अगले महीने यानी सितंबर में इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे के बाद यूएई के लिए रवाना होगी जहां एशिया कप का आयोजन होना है. भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर से करेगी. पहला मैच भारत यूएई से खेलेगा.इसके बाद टीम इंडिया अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी.
इंग्लैंड से लौटने के बाद भारत एशिया कप खेलेगा
3 बार भारत का सामना पाकिस्तान से हो सकता है
भारत का एशिया कप 2025 का शेड्यूल (ग्रुप स्टेज)
भारत बनाम यूएई अबू धाबी10 सितंबर (बुधवार)
भारत बनाम ओमान, अबू धाबी दुबई19 सितंबर (शुक्रवार).
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें