लोक सभा चुनाव के पहले अपर कलेक्टर पद पर प्रमोट किए गए संयुक्त कलेक्टरों अब जिलों में एडीएम के रूप में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 177 अपर कलेक्टर, जाइंट कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। उज्जैन नगर निगम के आयुक्त आशीष पाठ
.
जारी आदेश में संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर पद पर जिन अफसरों की पोस्टिंग की गई है उनमें संजीव कुमार जैन को देवास, चंद्रभूषण प्रसाद को ग्वालियर, अश्विनी कुमार रावत को मुरैना, पुरुषोत्तम कुमार को हरदा, प्रभाशंकर त्रिपाठी को सिंगरौली, अविनाश रावत को सागर, शाश्वत शर्मा को उज्जैन, विकास कुमार सिंह को सतना, धीरेंद्र सिंह को छिंदवाड़ा, राजीव रंजन पांडेय को नर्मदापुरम, मनोज कुमार उपाध्याय को रायसेन, प्रमोद कुमार पांडेय को मऊगंज, संजीव केशव पांडेय को धार, प्रकाश चंद्र शाक्य को भोपाल, प्रमोद कुमार सेन गुप्ता को उमरिया, जगदीश प्रसाद यादव को डिंडोरी, वंदना जाट को बैतूल, बोंदर सिंह कलेश को नीमच, दिलीप कुमार पांडेय को कटनी, विजेंद्र प्रसाद पांडेय को सीधी, मधुवंत राव धुर्वे को पन्ना, चंदर सोलंकी को झाबुआ का अपर कलेक्टर बनाया गया है। इन अधिकारियों को डेढ़ साल से संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर पद पर प्रमोट होने के बाद नई पदस्थापना का इंतजार था।
इसी तरह द्वारका प्रसाद वर्मन को बालाघाट, मिनिशा पांडेय को शहडोल, अतेंद्र सिंह गुर्जर को उज्जैन, शोभाराम सोलंकी को देवास, सोहन कनाश को अलीराजपुर, रूपेश कुमार उपाध्याय को श्योपुर, शिवप्रसाद मंडराह को टीकमगढ़, प्रताप सिंह चौहान को राजगढ़, नीलाम्बर मिश्रा को अनूपपुर, देवकी नंदन को अशोकनगर का अपर कलेक्टर बनाया है।
जिसे लापरवाही पर हटाया, उसकी उज्जैन में पोस्टिंग एक साल पहले सागर में एसडीएम के पद पर पदस्थ संदीप सिंह को बारिश के दौरान दीवार गिरने से हुई बच्चों की मौत के मामले में सीएम डॉ मोहन यादव की नाराजगी के बाद हटा दिया गया था और तब से संदीप सिंह जीएडी पूल में पदस्थ थे। अब उन्हें सीएम यादव के गृह जिले उज्जैन का संयुक्त कलेक्टर बनाया है।
दूसरी ओर, संयुक्त कलेक्टर भोपाल के पद पर विनीत तिवारी, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर भुवन गुप्ता पदस्थ किए गए हैं। दूसरी ओर, महेंद्र सिंह किरार को प्रभारी भू प्रबंधन अधिकारी हाउसिंग बोर्ड पदस्थ किया है।