सारंगपुर में झाड़ियों से दबा मिला युवक का शव: 5 दिन से लापता था पूर्व सदर का बेटा, मुस्लिम समाज का थाने के बाहर प्रदर्शन – sarangpur (rajgarh) News

सारंगपुर में झाड़ियों से दबा मिला युवक का शव:  5 दिन से लापता था पूर्व सदर का बेटा, मुस्लिम समाज का थाने के बाहर प्रदर्शन – sarangpur (rajgarh) News


राजगढ़ जिले के सारंगपुर शहर में सोमवार शाम को 30 जुलाई से लापता 43 साल के सैफुद्दीन शेख का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। श्रीलंका खेल मैदान के पास एक नाले में झाड़ियों और घास-फूस के नीचे दबा हुआ शव स्थानीय लोगों ने बदबू आने पर खोजा।

.

सैफुद्दीन अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर निजामुद्दीन उर्फ सेठू बाबा का बेटा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजा गया।

हंगामा होने पर 5 थानों का बल मौके पर पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और मुस्लिम समुदाय के लोग थाना पहुंच गए। उन्होंने गुस्सा जताते हुए करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। भीड़ की बढ़ती संख्या और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

एसडीओपी अरविंदसिंह के निर्देश पर पचोर, ब्यावरा, लीमाचौहान और खुजनेर थानों से पुलिस बल मंगाया गया। शहर के प्रमुख चौराहों और थाने के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

रात करीब 9 बजे पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले सिविल अस्पताल जाकर शव का निरीक्षण किया। हंगामा बढ़ता देख एसपी ने शव को राजगढ़ भेजा। परिजनों से बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

घटना की सूचना पर जिले से भी पुलिस सारंगपुर बुलाई गई है।

30 जुलाई की रात को युवक घर से निकला था

एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में पैनल डॉक्टर्स और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा। परिजन के अनुसार, सैफुद्दीन 30 जुलाई की रात लगभग 8 बजे घर से बाजार जाने के लिए निकला था। उसके बाद से वह लापता था।

परिवार को हत्या की आशंका

परिजन ने 31 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। परिवार को युवक की हत्या की आशंका है। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग थाने के बार जमा हो गए।

घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग थाने के बार जमा हो गए।

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

वहीं शहर में सारंगपुर थाना प्रभारी आकांशा हाड़ा, पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया, लीमाचौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया सहित रिजर्व पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।



Source link