गंजबासौदा बस स्टैंड से रात में बच्चा गायब: पुलिस को एक घंटे बाद संदिग्ध युवक के साथ मिला, आरोपी से पूछताछ जारी – Ganjbasoda News

गंजबासौदा बस स्टैंड से रात में बच्चा गायब:  पुलिस को एक घंटे बाद संदिग्ध युवक के साथ मिला, आरोपी से पूछताछ जारी – Ganjbasoda News


लव्यांश बस स्टैंड से गायब हो गया था।

गंजबासौदा में सोमवार रात करीब 8:30 बजे नवीन बस स्टैंड परिसर से एक 4 साल के बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई। वार्ड 7 लोधी कॉलोनी निवासी लव्यांश लोधी अपने दादा हरि सिंह लोधी के साथ बस स्टैंड पर था।

.

लव्यांश के चाचा नीलम लोधी उसे दादा के पास छोड़कर परिवार के एक अन्य बच्चे को सैंडल दिलाने गए थे। इसी दौरान लव्यांश ने दादाजी का हाथ छोड़ दिया और अचानक गायब हो गया। बच्चे के गायब होने पर शोर मचने लगा और कई लोग एकत्रित हो गए।

संदिग्ध युवक को हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे की तलाश के बाद बच्चा बस स्टैंड पर बनी दुकानों के पीछे एक युवक के साथ मिला। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया और संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।

युवक से पूछताछ की जा रही

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि बच्चा सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है कि उसने यह कार्य क्यों किया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लव्यांश के पिता देवेंद्र लोधी ने बताया कि जब घटना हुई, तब वह थाने पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, संदिग्ध बच्चा चोर को पकड़ लिया गया और कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

थाने में मां के साथ बैठा लव्यांश।

घटना के समय लव्यांश नीली टी-शर्ट और चड्डा पहने हुए था। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के इरादों का पता लगाने में जुटी है।

घटना के बाद थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई।

लव्यांश के पिता देवेंद्र लोधी घटना के बाद थाने पहुंचे।

लव्यांश के पिता देवेंद्र लोधी घटना के बाद थाने पहुंचे।



Source link