मायके में पत्नी का पड़ोसी से हुआ झगड़ा, बदला लेने गोली मारने जा रहा पति कट्‌टे के साथ पकड़ा – Gwalior News

मायके में पत्नी का पड़ोसी से हुआ झगड़ा, बदला लेने गोली मारने जा रहा पति कट्‌टे के साथ पकड़ा – Gwalior News



पड़ाव पुलिस ने मानसिंह तोमर प्रतिमा के पास खड़े युवक को कट्टे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक साथी के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

.

पकड़ा गया युवक कमल सिंह का बाग का निवासी है और महलगांव स्थित सिंधिया नगर पहाड़ी पर अपनी पत्नी के मायके में उसके पड़ोसी पर गोली चलाने के लिए जा रहा था। युवक की पत्नी रक्षाबंधन मनाने के लिए मायके गई थी तभी विगत दिवस युवक की पत्नी का पड़ोसी से झगड़ा हो गया और पड़ोसी ने उसकी पत्नी से अभद्रता कर दी थी।

थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस पार्टी ने बीती रात मानसिंह तोमर की प्रतिमा के पास एक युवक को कट्टे व दो कारतूस के साथ पकड़ा था। युवक अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र भैय्यालाल शेजवार(खटीक) निवासी कमल सिंह का बाग के खिलाफ आंतरी, इंदरगंज, पड़ाव व ग्वालियर थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से कट्टा व कारतूस बेचने वाले के संबंध में पूछताछ कर रही है।



Source link