मैच से पहले मियां भाई ने मोबाइल पर क्या बदला, कैसे बना सिराज सीरीज का सिकंदर

मैच से पहले मियां भाई ने मोबाइल पर क्या बदला, कैसे बना सिराज सीरीज का सिकंदर


Last Updated:

मोहम्मद सिराज ने भारत की जीत के बाद बताया कि ‘मैं आज जब सुबह उठा तो मैंने खुद से कहा कि आज मुझे ये मैच जिताना है और मैं ये कर सकता हूं’. सिराज ने आगे बताया कि ‘मैंने अपने फोन का वॉलपेपर बदला और उस पर ये लिखा हु…और पढ़ें

ओवल के मैदान पर मियां के मैजिक के पीछे मोबाइल का टोटका, सिराज ने खुद किया खुलासा
ओवल. क्रिकेट में मैच जीतने या अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए खिलाड़ी कोई ना टोटका जरूर करते है फिर इससे अछूते ओवल का मैदान कैसे रहता जहां मोहम्मद सिराज ने एक ऐसा टोटका किया जिसने इंग्लैंड का उनके ही घर में बैंड बजा दिया और 35 रन बनाने के लिए मेजबान टीम को चोटिल वोक्स तक को मैदान पर उतारना पड़ा पर वो भी मियां के टोटके के सामने फेल हो गया.

मोहम्मद सिराज के स्विंग होती गेंदों के दमपर  भारत ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रनों से परास्त कर दिया. इंग्लैंड को ये मैच जीतने के लिए केवल 35 रन बनाने थे और हाथ में चार विकेट थे. वहीं इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ भी क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन भारत के तेज गेंदबाज ने कुछ अलग ही ठान रखी थी. सिराज ने चार में से तीन विकेट चटकाकर भारत को इस आखिरी टेस्ट मैच में जीत दिलाई यानि वो टोटका काम कर गया जो उन्होंने होटल से चलते वक्त किया था.

मियां भाई का मैजिकल टोटका 

ओवल टेस्ट के मैन आफ दि मैच रहे  मोहम्मद सिराज ने भारत की जीत के बाद बताया कि ‘मैं आज जब सुबह उठा तो मैंने खुद से कहा कि आज मुझे ये मैच जिताना है और मैं ये कर सकता हूं’. सिराज ने आगे बताया कि ‘मैंने अपने फोन का वॉलपेपर बदला और उस पर ये लिखा हुआ लगाया कि मैं ये कर सकता हूं’. सिराज ने टीम इंडिया को जिताने के लिए और खुद को मोटिवेट करने के लिए अपने फोन का वॉलपेपर बदला. सिराज ने आगे कहा कि उन्होंने जो लिखा, वो काम कर गया. सिराज जैसे ही पांचवें दिन अपना पहला ओवर लेकर आए, उसी ओवर में जेमी स्मिथ को आउट कर भारत की जीत की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया. इसके बाद जेमी ओवर्टन को भी सिराज ने पवेलियन भेजा. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को आउट किया. अब इंग्लैंड को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और एटकिंसन से छक्के ने उसे 11 पर ला दिया. भारत को जीत के लिए केवल एक विकेट चाहिए था और इंग्लैंड को दो शॉट. वहीं सिराज ने एटकिंसन को क्लीन बोल्ड कर दिया और भारत के इस रोमांचक मैच में जीत दिलाई.

सीरीज के सिंकदर बने सिराज 

लीड्स में खेल गए सीरीज के पहले टेस्ट में जब इंग्लैंड ने 372 रन चेज कर दिए थे तो सिराज की गेंदबाजी की बहुत आलोचना हुई थी. इस मैच के बाद 10 के गैप में सिराज ने जान लगाकर मेहनत की और अगले 4 टेस्ट में सिराज ने क्या किया वो सबके सामने है. भारतीय टीम सीरीजको 2-2 से बराबर कर पाई तो उसमें गिल से भी बड़ा किरदार निभाया सिराज ने. गिल भले ही मैन आफ दि सीरीज रहे हो पर सही मायनों में इसके हकदार सिराज थे. सिराज ने 5 टेस्ट में 32.43 की औसत से 23 विकेट लिए. भारतीय टीम कई यादगार लम्हों के साथ इंग्लैंड से रुखसत होगी जिसमें सबसे अहम याद सिराज की गेंदबाजी रहेगी.

homecricket

मैच से पहले मियां भाई ने मोबाइल पर क्या बदला, कैसे बना सिराज सीरीज का सिकंदर



Source link