भारत-पाकिस्तान एशिया कप में कब-कहां होंगे आमने सामने, कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारत-पाकिस्तान एशिया कप में कब-कहां होंगे आमने सामने, कितने बजे खेला जाएगा मैच


Last Updated:

IND vs PAK Asia Cup Live Telecast: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच 14 सितंबर को एशिया कप में मुकाबला होगा. दोनों टीमें इस दिन दुबई में टकराएंगी. दोनों टीमें कभी भी फाइनल में नहीं भिड़ी हैं. इस बार भा…और पढ़ें

भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई में होगा.

हाइलाइट्स

  • भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से तीन बार हो सकता है
  • एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से 14 सितंबर को भिड़ेगी
  • भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे खेला जाएगा

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 14 सितंबर को दुबई में आमने सामने होंगी. एशिया कप का अयोजन इस बार यूएई में हो रहा है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट एशिया की 8 टीमें खेलेंगी. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ करेगी. इसके बाद भारत का दूसरा मैच पाकिस्तान से है. जिसका सभी क्रिकेट प्रेमियों का बेसब्री से इंतजाार है. मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के मैच यूएई के दो वेन्यू पर खेले जाएंगे. 11 मैच अबुधाबी में जबकि बाकी बचे 8 मुकाबले दुबई में होंगे. फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा.

एशिया कप के इस एडिशन में कुल 19 मैच खेले जाएंगे. जिनमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी . पिछले संस्करण की तुलना में इस बार दो टीमें ज्यादा हिस्सा ले रही हैं. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में यूएई और ओमान के साथ रखा गया है. जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग को ग्रुप बी में रखा गया है. ग्रुप चरणों में, टीमें एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी. और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी, जहां वे एक बार फिर एक-दूसरे से भिड़ेंगी.

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को खेला जाएगा.

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप मुकाबला कितने बजे खेल जाएगा?

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे होगा .

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप मुकाबले का लाइल टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप का मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?

भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर होगी.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

भारत-पाकिस्तान एशिया कप में कब-कहां होंगे आमने सामने, कितने बजे खेला जाएगा मैच



Source link