गिल या गंभीर नहीं… विराट कोहली ने 2 खिलाड़ियों को दी बधाई, पर नहीं लिया कप्तान-कोच का नाम

गिल या गंभीर नहीं… विराट कोहली ने 2 खिलाड़ियों को दी बधाई, पर नहीं लिया कप्तान-कोच का नाम


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम की ओवल में ऐतिहासिक जीत ने फैंस को जश्न के समंदर में डुबो दिया. क्रिकेट फैंस से लेकर दिग्गज खिलाड़ी इस जीत के लिए टीम को बधाई दे रहे हैं.

इंग्लैंड से पांचवां टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम.

हाइलाइट्स

  • भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट में हराया.
  • ओवल टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर की.
  • विराट कोहली ने ट्वीट कर दी टीम को बधाई.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की ओवल में ऐतिहासिक जीत ने फैंस को जश्न के समंदर में डुबो दिया.  भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में 6 रन से हराया और सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. भारतीय टीम सीरीज में दो बार पिछड़ी लेकिन हार नहीं मानी और इसे बराबर करके ही दम लिया. क्रिकेट फैंस से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों तक ने इस जीत के लिए भारतीय कप्तान, कोच और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है. विराट कोहली ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. उन्होंने दो खिलाड़ियों को खूब सराहा लेकिन कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल का जिक्र तक नहीं किया.

भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य दिया. इंग्लैंड ने जवाब में एक समय 3 विकेट पर 301 रन बना लिए थे. इंग्लैंड जीत की ओर बढ़ रहा था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी कर उसे 367 रन पर ही समेट दिया. मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट झटके तो प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 बैटर्स को आउट कर किया. एक विकेट आकाश दीप के नाम रहा.

विराट कोहली ने भारत की जीत को शानदार बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सिराज और खासतौर पर उल्लेख किया. उन्होंने लिखा, ‘टीम इंडिया की शानदार जीत. सिराज और प्रसिद्ध की दृढ़ता और संकल्प ने हमें यह शानदार जीत दिलाई है. सिराज का खासतौर पर जिक्र करना होगा, जो टीम के लिए सब कुछ दांव पर लगा देंगे. मैं उनके लिए बेहद खुश हूं.’

मोहम्मद सिराज ने पांचवें टेस्ट में पहली पारी में भी 4 विकेट झटके थे. उन्हें मैच में सबसे अधिक 9 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने ही गस एटकिंसन के तौर पर इंग्लैंड के आखिरी बैटर को बोल्ड कर भारत की जीत पर अंतिम मुहर लगाई. सिराज इस पूरी सीरीज में सबसे अधिक 23 विकेट लेने वाले बॉलर रहे. वे सीरीज के सभी पांच मैच खेलने वाले भारत के एकमात्र स्पेशलिस्ट बॉलर रहे.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

गिल या गंभीर नहीं… कोहली ने 2 खिलाड़ियों को दी बधाई, कप्तान-कोच का नहीं…



Source link