Last Updated:
Mohammed siraj on Harry Brook catch मोहम्मद सिराज ने हैरी ब्रुक के कैच का चांस गंवाने पर कहा, वो जो हादसा हुआ उसके बाद लगा था मैच निकल जाएगा हाथ से.
मैच खत्म होने के बाद चेतेश्वर पुजारा से बात करते हुए मोहम्मद सिराज बोले, “कल जो मेरे साथ हादसा हुआ था तो मुझे लगा ये मैच हमारे हाथ से निकल गया. अगर कल हैरी ब्रूक लंच से पहले आउट हो जाता तो कल मैच कुछ अलग देखने को मिलता. कैच आउट करने का मौका जैसे मैंने गंवाया तो मुझे लगा कि वो एक गेम चेंजिंग मोमेंट था. लेकिन उसके बाद हम लोगों ने जैसा कमबैक किया. हम सबके लिए यह बहुत ही कमाल है.”
उनका कहा था, “आज सुबह जब मैं उठा तो मैंने ये खुद से बोला, इसे खराब किया है तो अब ठीक भी करूंगा. मैं इस गेम के कैसे भी हो चेंज करूंगा. सुबह उठखर मैंने अपने फोन के वॉल पर BELIEVE की एक तस्वीर डाउनलोड करके लगाया. उसे देखने के बाद बोला, आज मैं करूंगा.”
Out? Six!?