ज्वाइंट कलेक्टर सोलंकी, जावला का देवास ट्रांसफर: एडीएम चौहान की खंडवा NHDC में एमडी पद पर पदस्थी; निगम से अंकित पंवार को हटाया – Khandwa News

ज्वाइंट कलेक्टर सोलंकी, जावला का देवास ट्रांसफर:  एडीएम चौहान की खंडवा NHDC में एमडी पद पर पदस्थी; निगम से अंकित पंवार को हटाया – Khandwa News



राज्य शासन ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में खंडवा कलेक्टर कार्यालय की कोर टीम के तीनों अफसरों का तबादला हो गया है। संयुक्त कलेक्टर शोभाराम सोलंकी और अंशु जावला को देवास भेजा गया है, जबकि एडीएम अरविंद कुमार चौह

.

हरसूद एसडीएम का भी ट्रांसफर हरसूद एसडीएम पुरुषोत्तम कुमार का तबादला भी हरदा कर दिया गया है। खास बात यह है कि सैकड़ों अफसरों की तबादला सूची में खंडवा आने के लिए किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं की गई है। इससे कलेक्ट्रेट की व्यवस्था पर असर पड़ सकता है, क्योंकि यहां 90% से अधिक विभागों की जिम्मेदारी अब तक इन्हीं अफसरों के पास थी।

ई-गवर्नेंस अधिकारी अंकित पंवार हटाए गए खंडवा नगर निगम में ई-गवर्नेंस अधिकारी के रूप में काम कर रहे संविदाकर्मी अंकित पंवार को हटाकर जिला पंचायत में अटैच किया गया है। पंवार पूर्व में उस समय विवादों में आए थे जब उनकी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर से तनातनी हो गई थी। मामला थाने तक पहुंचा था, हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ था।

हाईकोर्ट में याचिका भी लंबित जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने अंकित पंवार की नगर निगम में प्रतिनियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब उन्हें हटाकर जिला पंचायत में अटैच किया गया है। मामले में निगम प्रशासन ने पहले सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था।



Source link