निवाड़ी में खेत जलमग्न, खरीफ गई, रबी पर भी संकट: बोवनी से वंचित किसानों ने कलेक्टर को दिया मुआवजे का ज्ञापन – Niwari News

निवाड़ी में खेत जलमग्न, खरीफ गई, रबी पर भी संकट:  बोवनी से वंचित किसानों ने कलेक्टर को दिया मुआवजे का ज्ञापन – Niwari News


निवाड़ी के किसानों के सामने दोहरी मुसीबत खड़ी हो गई है। खरीफ सीजन में अति वर्षा के कारण खेतों में इतना पानी भर गया कि किसान धान की बोवनी ही नहीं कर पाए।

.

कई गांवों के खेत जलभराव से इतने प्रभावित हुए कि बोवनी के लिए खेत तक पहुंचना मुश्किल हो गया। अब जब खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है, तो किसानों के सामने रबी की तैयारी भी संकट में है।

इन हालातों में सैकड़ों किसान निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को ज्ञापन सौंपकर शासन से सहायता की मांग कर चुके हैं।

किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम दिए ज्ञापन में साफ कहा कि जब बोवनी ही नहीं हुई, तो कोई फसल कैसे आएगी? ऐसे में परिवार का पेट भरना, बच्चों की पढ़ाई और अगली फसल के लिए खाद-बीज जुटाना सबकुछ मुश्किल हो गया है।

किसान श्यामलाल ने बताया, “हमारा पूरा जीवन इसी फसल पर टिका है। फसल नहीं हुई तो घर कैसे चलेगा?” किसान आंदोलन करने को मजबूर हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में लालाराम यादव, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, लखनलाल कुशवाहा समेत अन्य किसान शामिल रहे।

किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए ताकि रबी की फसल की तैयारी हो सके। वरना हजारों किसान आर्थिक तंगी में डूब जाएंगे।



Source link