एक तस्वीर में कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत और आईएएस सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम तथा ज्वाइंट कलेक्टर निकिता मंडलोई।
भाजपा सरकार में कांग्रेस शासित खंडवा जनपद पंचायत में लगातार प्रशासनिक प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। जहां अन्य जनपदों में संविदा अधिकारी या बीडीओ स्तर के अफसरों को जनपद सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं खंडवा में डिप्टी कलेक्टर और ज्वाइंट कलेक्टर के बा
.
IAS सुशीर श्रीकृष्ण को सौंपी गई जिम्मेदारी
मंगलवार देर शाम कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आदेश जारी कर सहायक कलेक्टर सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम को खंडवा जनपद पंचायत का सीईओ नियुक्त किया है। उन्होंने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले यह प्रभार संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई के पास था, जिन्हें अब इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के चलते हुआ बदलाव
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले खंडवा जिले से दो संयुक्त कलेक्टर, एक अपर कलेक्टर और एक एसडीएम का तबादला किया गया है। हालांकि अभी वे औपचारिक रूप से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं, लेकिन आगामी प्रशासनिक जमावट की तैयारी शुरू हो गई है।
संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई के पास अब तक पंचायत विभाग से संबंधित कई जिम्मेदारियां थीं। अब उन्हें स्थानांतरित हुए संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला के दायित्व दिए जाने की संभावना है। इसी के चलते जनपद सीईओ का प्रभार उनसे लेकर नए IAS अधिकारी को सौंपा गया है।