मेंटेनेंस के लिए एक ही इलाके में बार-बार घोषित बिजली कटौती से शहर को राहत मिल सकती है। इसके लिए मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती करेगी। बार-बार बिजली गुल होने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर क
.
इसमें जनरल मैनेजर, डिवीजनल जनरल मैनेजर सहित अन्य संवर्ग के मैदानी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। एमडी ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों से मेंटेनेंस के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। इसमें अधिकारियों ने दक्ष कर्मचारियों की कमी दूर करने और मेंटेनेंस के लिए शटडाउन की समयावधि बढ़ाने का सुझाव दिया।
बार-बार मेंटेनेंस की ये वजहें
- पुराने दक्ष कर्मचारी रिटायर होते जा रहे हैं।
- बिजली लाइन या फीडर पर मेंटेनेंस के लिए कर्मचारियों को अलग-अलग जगह छोड़ा जाता है। काम पूरा होने के बाद जब तक पूरे 50 कर्मचारी एक साथ इकट्ठे नहीं हो जाते, तब तक परमिट कैंसिल नहीं हो पाता है। इस काम में समय बहुत लगता है।
- कई फीडर की लंबाई 7 से 13 किलोमीटर तक है। चार या पांच घंटे में इस पर काम पूरा नहीं हो पाता है।
- इस कारण इस पर दो बार या तीन बार मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है।
39 कॉलोनी-मोहल्लों में आज बिजली कटौती
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक : पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पेस कॉलोनी, राजनगर पलासी, एलेक्सर गार्डन कॉलोनी, सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, कम्फर्ट हाइट कॉलोनी, नाइस स्पेस कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, आइनॉक्स कॉलोनी, त्रिभुवन कॉलोनी, आदि परिसर फेस-2
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक : अशोक विहार, अशोक सम्राट, दशहरा मैदान, अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, दशमेश नगर, हाउसिंग बोर्ड एक्सटेंशन, एलआईजी, एमआईजी, बरखेड़ी कला, विवेकानंद कॉलेज, ननि रापड़िया, रुद्राक्ष , होशंगाबाद रोड, सुरेंद्र लैंडमार्क, शालीमार सेवन गार्डन, फॉर्च्यून ग्लोरी, चिनार फॉर्च्यून कॉलोनी।
फैक्ट फाइल…
- 630 फीडर हैं शहर में
- 526 फीडर हैं 11 केवी के
- 104 फीडर हैं 33 केवी के
तीन तरह की घोषित कटौती {प्री-मानसून {पोस्ट-मानसून {नई लाइन बिछाने, नया ट्रांसफार्मर लगाने, पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने, लाइनों और खंभों की शिफ्टिंग के लिए शटडाउन।